मेरे साथी ....जिन्होंने मेरी रचनाओं को प्रोत्साहित किया ...धन्यवाद

शुभ-भ्रमण

नमस्कार! आपका स्वागत है यहाँ इस ब्लॉग पर..... आपके आने से मेरा ब्लॉग धन्य हो गया| आप ने रचनाएँ पढ़ी तो रचनाएँ भी धन्य हो गयी| आप इन रचनाओं पर जो भी मत देंगे वो आपका अपना है, मै स्वागत करती हूँ आपके विचारों का बिना किसी छेड़-खानी के!

शुभ-भ्रमण

23 जन॰ 2010

वाह वाह कीजिये



चोट जो लगे तो बस एक  आह कीजिये 
गर पसंद हो तो    वाह   वाह कीजिये 

हम तो लिखेंगे हमारा शौक ओ पेशा यही 
आप भी पढ़ने  की मगर   चाह कीजिये 

पहचान पुरानी, है आज समझने का दिन 
हम आ सकें करीब जरा     राह कीजिये

आप भी जायेगे और हम भी रुकने के नही
एक उमर का साथ है     निबाह कीजिये